{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Connaught Place | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/01fa173e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"कनॉट प्लेस - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\nलोग ऐसे भाग रहे हैं\nकि लगता है कुछ ही घंटों में\nखाली हो जायेगा कनॉट प्लेस\nसबको आशा है\nकि सबको मिल जाएगी गाड़ी\nसबको भय है\nकि सबकी छूट जाएगी गाड़ी\nसबके पास माल- असबाब है\nवक़्त नहीं है. किसी के पास\nकिससे कहूँ\nकि मेरे साथ चलो\nसभी जानते हैं \nकि अभी गिरने वाला है. एटम बम\nसभी जानते हैं \nकि अभी या फिर कभी नहीं \nमुझे कोई जल्दी नहीं है\nखरामे-खरामे पकड़ ही लूँगा\nअपनी आखिरी बस\nऔर बस में मिल ही जायेंगे\nलोग\nजिन्हें कोई जल्दी नहीं है\nमैं जानता हूँ इस ख़ौफ़नाक क्षण में\nबचने का रास्ता \nमैं भागते लोगों को भी बताना चाहता हूँ\nछिपने का रास्ता \nअब इसका क्या करूँ\nकि वे लोग अकेले-अकेले बच जाना चाहते हैं","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}