{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Geet | Gopaldas Neeraj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/02419baf\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":216,"description":"गीत - गोपालदास नीरज\n\nविश्व चाहे या न चाहे, \nलोग समझें या न समझें, \nआ गए हैं हम यहाँ तो गीत गाकर ही उठेंगे। \nहर नज़र ग़मगीन है, हर होंठ ने धूनी रमाई, \nहर गली वीरान जैसे हो कि बेवा की कलाई, \nख़ुदकुशी कर मर रही है रोशनी तब आँगनों में \nकर रहा है आदमी जब चाँद-तारों पर चढ़ाई, \nफिर दियों का दम न टूटे, \nफिर किरन को तम न लूटे, \nहम जले हैं तो धरा को जगमगा कर ही उठेंगे। \nविश्व चाहे या न चाहे॥ \nहम नहीं उनमें हवा के साथ जिनका साज़ बदले, \nसाज़ ही केवल नहीं अंदाज़ औ' आवाज़ बदले, \nउन फ़क़ीरों-सिरफिरों के हमसफ़र हम, हमउमर हम, \nजो बदल जाएँ अगर तो तख़्त बदले ताज बदले, \nतुम सभी कुछ काम कर लो, \nहर तरह बदनाम कर लो, \nहम कहानी प्यार की पूरी सुनाकर ही उठेंगे। \nविश्व चाहे या न चाहे॥ \nनाम जिसका आँक गोरी हो गई मैली सियाही, \nदे रहा है चाँद जिसके रूप की रोकर गवाही, \nथाम जिसका हाथ चलना सीखती आँधी धरा पर \nहै खड़ा इतिहास जिसके द्वार पर बनकर सिपाही, \nआदमी वह फिर न टूटे, \nवक़्त फिर उसको न लूटे, \nज़िंदगी की हम नई सूरत बनाकर ही उठेंगे। \nविश्व चाहे या न चाहे॥ \nहम न अपने आप ही आए दुखों के इस नगर में, \nथा मिला तेरा निमंत्रण ही हमें आधे सफ़र में, \nकिंतु फिर भी लौट जाते हम बिना गाए यहाँ से \nजो सभी को तू बराबर तौलता अपनी नज़र में, \nअब भले कुछ भी कहे तू, \nख़ुश कि या नाख़ुश रहे तू, \nगाँव भर को हम सही हालत बताकर ही उठेंगे। \nविश्व चाहे या न चाहे॥ \nइस सभा की साज़िशों से तंग आकर, चोट खाकर \nगीत गाए ही बिना जो हैं गए वापिस मुसाफ़िर \nऔर वे जो हाथ में मिज़राब पहने मुशकिलों की \nदे रहे हैं ज़िंदगी के साज़ को सबसे नया स्वर, \nमौर तुम लाओ न लाओ, \nनेग तुम पाओ न पाओ, \nहम उन्हें इस दौर का दूल्हा बनाकर ही उठेंगे। \nविश्व चाहे या न चाहे॥","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}