{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sach Hai Vipatti Jab Aati Hai | Ramdhari Singh 'Dinkar'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/05577769\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"सच है, विपत्ति जब आती है | रामधारी सिंह दिनकर \n\nसच है, विपत्ति जब आती है,\nकायर को ही दहलाती है,\nसूरमा नहीं विचलित होते,\nक्षण एक नहीं धीरज खोते,\nविघ्नों को गले लगाते हैं,\nकाँटों में राह बनाते हैं।\n\nमुख से न कभी उफ कहते हैं,\nसंकट का चरण न गहते हैं,\nजो आ पड़ता सब सहते हैं,\nउद्योग-निरत नित रहते हैं,\nशूलों का मूल नसाने को,\nबढ़ खुद विपत्ति पर छाने को।\n\nहै कौन विघ्न ऐसा जग में,\nटिक सके वीर नर के मग में\nखम ठोंक ठेलता है जब नर,\nपर्वत के जाते पाँव उखड़।\nमानव जब जोर लगाता है,\nपत्थर पानी बन जाता है।\n\nगुण बड़े एक से एक प्रखर,\nहैं छिपे मानवों के भीतर,\nमेंहदी में जैसे लाली हो,\nवर्तिका-बीच उजियाली हो।\nबत्ती जो नहीं जलाता है\nरोशनी नहीं वह पाता है।\n\nपीसा जाता जब इक्षु-दण्ड,\nझरती रस की धारा अखण्ड,\nमेंहदी जब सहती है प्रहार,\nबनती ललनाओं का सिंगार।\nजब फूल पिरोये जाते हैं,\nहम उनको गले लगाते हैं।\n\nवसुधा का नेता कौन हुआ?\nभूखण्ड-विजेता कौन हुआ?\nअतुलित यश क्रेता कौन हुआ?\nनव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?\nजिसने न कभी आराम किया,\nविघ्नों में रहकर नाम किया।\n\nजब विघ्न सामने आते हैं,\nसोते से हमें जगाते हैं,\nमन को मरोड़ते हैं पल-पल,\nतन को झँझोरते हैं पल-पल।\nसत्पथ की ओर लगाकर ही,\nजाते हैं हमें जगाकर ही।\n\nवाटिका और वन एक नहीं,\nआराम और रण एक नहीं।\nवर्षा, अंधड़, आतप अखंड,\nपौरुष के हैं साधन प्रचण्ड।\nवन में प्रसून तो खिलते हैं,\nबागों में शाल न मिलते हैं।\n\nकङ्करियाँ जिनकी सेज सुघर,\nछाया देता केवल अम्बर,\nविपदाएँ दूध पिलाती हैं,\nलोरी आँधियाँ सुनाती हैं।\nजो लाक्षा-गृह में जलते हैं,\nवे ही सूरमा निकलते हैं।\n\nबढ़कर विपत्तियों पर छा जा,\nमेरे किशोर! मेरे ताजा!\nजीवन का रस छन जाने दे,\nतन को पत्थर बन जाने दे।\nतू स्वयं तेज भयकारी है,\nक्या कर सकती चिनगारी है?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}