{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ve Kaise Din They | Kirti Choudhary ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0659e444\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":142,"description":"वे कैसे दिन थे | कीर्ति चौधरी\n\nवे कैसे दिन थे \nजब चीज़ें भागती थीं \nऔर हम स्थिर थे \nजैसे ट्रेन के एक डिब्बे में बंद झाँकते हुए \nओझल होते थे दृश्य \nपल के पल में— \n...कौन थी यह तार पर बैठी हुई \nबुलबुल, गौरय्या या नीलकंठ? \nआसमान को छूता हुआ \nसवन का जोड़ा था? \nदूरी पर झिलमिल-झिलमिल करती \nनदिया थी? \nया रेती का भ्रम? \nकभी कम कभी ज़्यादा \nप्रश्न ही प्रश्न उठते थे \nहम विमूढ़ ठगे-से \nसुलझाते ही रहते \nऔर चीज़ें हो जाती थीं ओझल \nवे कैसे दिन थे \nजो रहे नहीं। \nसीख ली हमने चाल समय की \nभागने लगे सरपट \nबदल गए सारे दृश्य \nशाखों पर दुबकी भूरी चिड़ियों ने \nकुतूहल से देखा हमें \nहवा ने बढ़ाई बाँह \nरसभीनी गंधमयी \nलेकिन हम रुके नहीं \nहमने सुनी ही नहीं \nझरनों की कलकल \nताड़ पत्रों की बाँसुरी \nपोखर में खिले रहे दल के दल कमल \nऔर मुरझाए-से हम \nआगे और आगे \nभागते ही रहे \nछोड़ते चले ही गए \nजो कुछ पा सकते थे \nहाथ रही केवल \nयही अंतहीन दौड़ \nऔर छूटते दिनों के संग \nपीछे सब छूट गया।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}