{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apne Ghar Ki Talash Mein - Nirmala Putul","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/07c986dc\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":151,"description":"अपने घर की तलाश में - निर्मला पुतुल\nअंदर समेटे पूरा का पूरा घर \nमैं बिखरी हूँ पूरे घर में \nपर यह घर मेरा नहीं है \nबरामदे पर खेलते बच्चे मेरे हैं \nघर के बाहर लगी नेम-प्लेट मेरे पति की है \nमैं धरती नहीं पूरी धरती होती है मेरे अंदर \nपर यह नहीं होती मेरे लिए \nकहीं कोई घर नहीं होता मेरा \nबल्कि मैं होती हूँ स्वयं एक घर \nजहाँ रहते हैं लोग निर्लिप्त \nगर्भ से लेकर बिस्तर तक के बीच \nकई-कई रूपों में... \nधरती के इस छोर से उस छोर तक \nमुट्ठी भर सवाल लिए मैं \nछोड़ती-हाँफती-भागती \nतलाश रही हूँ सदियों से निरंतर \nअपनी ज़मीन, अपना घर \nअपने होने का अर्थ!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}