{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti | Sohanlal Dwivedi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/080f2ccf\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":150,"description":"कोशिश करने वालों की हार नहीं होती | सोहनलाल द्विवेदीलहरों से डर कर नौका पार नहीं होतीकोशिश करने वालों की हार नहीं होतीनन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती हैचढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती हैमन का विश्वास रगों में साहस भरता हैचढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता हैआख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होतीकोशिश करने वालों की हार नहीं होतीडुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता हैजा जाकर खाली हाथ लौटकर आता हैमिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी मेंबढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी मेंमुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होतीकोशिश करने वालों की हार नहीं होतीअसफलता एक चुनौती है, स्वीकार करोक्या कमी रह गई, देखो और सुधार करोजब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुमसंघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुमकुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होतीकोशिश करने वालों की हार नहीं होती","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}