{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Koi La Ke Mujhe De - Damodar Agrawal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/08261b10\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":118,"description":"बाल- साहित्य के अग्रणी लेखक दामोदर अग्रवाल का जन्म 4 जनवरी 1932 को वाराणसी में हुआ था। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में आज़ादी की कहानी, चल मेरी नैया कागज वाली, प्राणों के स्वर शामिल हैं। \nकोई ला के मुझे दे -  दामोदर अग्रवाल\nकुछ रंग भरे फूल\nकुछ खट्टे-मीठे फल,\nथोड़ी बाँसुरी की धुन\nथोड़ा जमुना का जल\n\nकोई ला के मुझे दे!\nएक सोना जड़ा दिन\nएक रूपों भरी रात,\nएक फूलों भरा गीत\nएक गीतों भरी बात-\nकोई ला के मुझे दे!\n\nएक छाता छाँव का\nएक धूप की घड़ी,\nएक बादलों का कोट\nएक दूब की छड़ी-\nकोई ला के मुझे दे!\n\nएक छुट्टी वाला दिन\nएक अच्छी-सी किताब,\nएक मीठा-सा सवाल\nएक नन्हा-सा जवाब-\nकोई ला के मुझे दे!\nप्रतिदिन एक कविता Whatsapp लिंक\nhttps://chat.whatsapp.com/HaxCc1qgeZaGE8YPfw42Ge","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}