{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kavi Log | Rituraj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0987ecc7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":"कवि लोग | ऋतुराज\n\nकवि लोग बहुत लंबी उमर जीते हैं \nमारे जा रहे होते हैं \nफिर भी जीते हैं \nकृतघ्न समय में मूर्खों और लंपटों के साथ \nनिभाते अपनी दोस्ती  \nउनके हाथों में ठूँसते अपनी किताब \nकवि लोग बहुत दिनों तक हँसते हैं \nचीख़ते हैं और चुप रहते हैं \nलेकिन मरते नहीं हैं कमबख़्त! \nकवि लोग बच्चों में चिड़ियाँ \nऔर चिड़ियों में लड़कियाँ \nऔर लड़कियों में फूल देखते हैं \nसब देखे हुए के बीज समेटते हैं \nफिर ख़ुद को उन बीजों के साथ बोते हैं \nकवि लोग बीजों की तरह छिपकर \nनए रूप में लौट आते हैं \nफ़िलहाल उनकी नस्ल को कोई ख़तरा नहीं है ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}