{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kaise Bachaunga Apna Prem | Alok Azad","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0b13635c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":171,"description":"कैसे बचाऊँगा अपना प्रेम | आलोक आज़ाद \n\nस्टील का दरवाजा\nगोलियों से छलनी हआ कराहता है\nऔर ठीक सामने,\nतुम चांदनी में नहाए, आँखों में आंसू लिए देखती हो\nहर रात एक अलविदा कहती है।\nहर दिन एक निरंतर परहेज में तब्दील हुआ जाता है\nक्या यह आखिरी बार होगा\nजब मैं तुम्हारे देह में लिपर्टी स्जिग्धता को महसूस कर रहा हूं\nऔर तुम्हारे स्पर्श की कस्तूरी में डूब रहा हूं\nदेखो ना\nजिस शहर को हमने चुना था\nवो धीरे- धीरे बमबारी का विकृत कैनवास बन चुका है,\nजहाँ उम्मीद मोमबत्ती की तरह चमकती है\nऔर हमारी- तुम्हारी लड़ाई कहीं\nबारूदों के आसमान में गौरैया सी खो गई है,\nतुम्हारी गर्दन पर मेरे अधरों का चुंबन\nअपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है।\nमेरी उँगलियों पर तुम्हारे प्यार के निशान हैं\nलेकिन मेरी समूची देह सत्ता के लिए\nयुद्ध का नक्शा घोषित की जा चुकी है।\nऔर इन सब के बीच\nतुम्हारी आँखें मेरी स्मृतियों का जंगल है।\nजिसमे मैं आज भी महए सा खिलने को मचलता हूँ,\nमैं घोर हताशा में\nतुम्हारे कांधे का तिल चूमना चाहता हूँ\nमैं अनदेखा कर देना चाहता हू\nपुलिस की सायरन को, हमारी तरफ आते कटीले तारों को,\nमैं जीना चाहता हू\nएक क्षणभगुर राहत,\nमैं तुम्हें छू कर एक उन्मादी,\nपागल- प्रेमी में बदल जाना चाहता हूँ\nमैं टाल देना चाहता हूँ दुनिया का अनकहा आतंक,\nमैं जानता हू\nआकाश धूसर हो रहा है,\nनदियां सूख रही हैं।\nशहरो के बढ़ते नाखून से,\nमेरे कानों में सैलाब की तरह पड़ते विदा- गीत\nमुझे हर क्षण ख़त्म कर रहे हैं\nपर फिर भी,\nमैं कबूल करता हूँ, प्रिये,\nमैं तुम्हारी प्रतीक्षा करूँगा\nहम मिलेंगे किसी दिन, जहां नदी का किनारा होगा\nजहां तुम अप्रैल की महकती धूप में, गुलमोहर सी मिलोगी\nजहाँ प्रेम की अफवाह, यूदध के सच से बहुत ताकतवर होगी","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}