{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Main Duniya Ki Haqeeqat Jaanta Hun | Naqsh Lyallpuri","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0b32646e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":150,"description":"मैं दुनिया की हक़ीक़त जानता हूँ | नक़्श लायलपुरी\n\nमैं दुनिया की हक़ीक़त जानता हूँ\nकिसे मिलती है शोहरत जानता हूँ\n\nमिरी पहचान है शे'र-ओ-सुख़न से\nमैं अपनी क़द्र-ओ-क़ीमत जानता हूँ\n\nतेरी यादें हैं शब-बेदारियाँ हैं\nहै आँखों को शिकायत जानता हूँ\n\nमैं रुस्वा हो गया हूँ शहर-भर में\nमगर किस की बदौलत जानता हूँ\n\nग़ज़ल फूलों सी दिल सहराओं जैसा\nमैं अहल-ए-फ़न की हालत जानता हूँ\n\nतड़प कर और तड़पाएगी मुझ को\nशब-ए-ग़म तेरी फ़ितरत जानता हूँ\n\nसहर होने को है ऐसा लगे है\nमैं सूरज की सियासत जानता हूँ\n\nदिया है 'नक़्श' जो ग़म ज़िंदगी ने\nउसे मैं अपनी दौलत जानता हूँ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}