{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Shuddhikaran | Hemant Deolekar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0b51efd3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"शुद्धिकरण | हेमंत देवलेकर\n \nइतनी बेरहमी से निकाले जा रहे\nछिलके पानी के\nकि ख़ून निकल आया पानी का\nउसकी आत्मा तक को छील डाला रंदे से\nयह पानी को छानने का नहीं\nउसे मारने का दृश्य है\nएक सेल्समैन घुसता है हमारे घरों में\nभयानक चेतावनी की भाषा में\nकि संकट में हैं आप के प्राण\nऔर हम अपने ही पानी पर कर बैठते हैं संदेह\nजब वह कांच के गिलास में\nपानी को बांट देता है दो रंगों में\nहम देख नहीं पाते\n\"फूट डालो और राज करों\" नीति का नया चेहरा\nवह आपकी आंखों के सामने\nपानी के बेशकीमती खनिज लूटकर \nकिसी तांत्रिक की तरह हो जाता है फ़रार\n'पानी बचाओ, पानी बचाओ' \nगाने वाली दुनिया \nदेख नहीं पाती यह संहार ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}