{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Reedh | Vishwanath Prasad Tiwari ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0bd4c283\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"रीढ़। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\n\nकौन-सा अंग है\nआदमी के शरीर में सबसे कीमती\nप्रेममार्गियों ने कहा दिल\nज्ञानमार्गियों ने कहा दिमाग\nकर्ममार्गियों ने कहा हाथ\nपर रीढ़ न हो सीधी\nतो कैसे बनेगा आदमी\nकैसे खड़ा होगा वह\nगुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध\nखड़े होते हैं बंदर और भालू भी\nअपनी रीढ़ पर कभी-कभी\nपर गीदड़ और गधे कभी नहीं\nरीढ़ झुकी है तो हाथ बँधे हैं\nहाथ बँधे हैं तो बँधी हैं आँखें\nआँखें बँधी हैं तो बँधा है मस्तिष्क\nमस्तिष्क बँधा है तो बँधी है आत्मा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}