{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kalam | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0c27ab4e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":" कलम। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nकलम\nउठाओ इसे\nइसमें छिपा है\nदेवताओं-अप्सराओं का गान\nअबोध शिशुओं की मुस्कान\nयह भर सकती है फूलों में रंग\nपानी में आग\nऔर आग में थोड़ी-सी रोशनी\nफेंको इसे तौलकर\nशिलाखंड से फूट पड़ेंगे निर्झर \nबह जाएँगे ब्रह्मास्त्र\nयह दे सकती है\nअनाम को नाम\nअरूप को रूप\nसन्नाटे को शब्द\nमिटा सकती है\nजंगल और समुद्र की लिपि\nबना सकती है\nधरती का व्याकरण\nअगर तुम्हारी गफलत से\nयह पड़ी रह गई अँधेरे में\nतो धरती पर छा जाएगा अंधकार\nदहाड़ने लगेंगे हिंस्त्र पशु\nउठाओ इसे\nसिसक रही है यह अँधेरे में असहाय\nइसे चाहिए एक हाथ\nजिसने वेद लिखा\nऔर लोहा गलाया\nइसे चाहिए एक हाथ\nजो कभी मत लिखे उपसंहार\nउपसंहार के लिए छोड़ जाए\nइसे।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}