{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Vikshipt | Devansh Ekant","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0c44c52f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":188,"description":"विक्षिप्त | देवांश एकांत \n\nउनके पैदा होते ही\nआदमी-औरत से माँ-पिता बने युगल की\nकामनाओं को ज्वर आ गया\nमेडिकल जाँच में ख़ारिज हुई उनकी परिपक्वता\nऔर मुक्त कर दिया गया उन्हें आकांक्षाओं से\nजैसे बहा दी गयीं हों अस्थियाँ गंगा में\nधीरे से उन्हें पागल कहा गया\nऔर तेज़ी से यह शब्द उनकी देह पर\nरोया बन उगने लगा\nउनमें से कुछ को हँसने का रोग था\nवे ईश्वर का चुटकुला कहलाये\nकुछ को दृश्यों के पीछे प्रेत दिखे\nवे किसी तांत्रिक का परीक्षण बने\nवे ताउम्र हँसते रहे, रोते रहे\nयंत्रणाओं का शिकार होते रहे\nअपनी देह के निशानों पर\nरात-रात भर चकित रहे\nकमरों के अंधेरों में\nउजाले को टोहते रहे\nइलेक्ट्रिक शॉक\nहाई डोज़ की दवाइयों से\nउनकी ऐंठी उँगलियों को देख\nउनकी माताओं की आँखों में\nमृत सपनों की काई जमा हो गयी\nजिसपर एक पिता फिसलकर गिरता रहा\nख़ुद को सम्भालते हुए\nअक्सर मज़ाक़ में\nउनकी खोपड़ी पर मारी गयी टीप\nभाग्य द्वारा चलायी गयी लाठी है\nउन्हें उपेक्षित करके निकल जाना\nउनकी बेसर-पैर बातों पर ऊब उठना\nफूलों की हत्या है\nउनका हवाओं से बातें करना\nऔर उसपर किसी का दया दिखाना\nघट रही कला को महसूस न कर पाने की असमर्थता है\nमत बुलाना उन्हें पागल\nमैं कहता हूँ कभी मत बुलाना !\nकिसी दूसरी दुनिया के संपर्क में डूबते उतराते\nजाने कौनसी संरचना में फँसे हैं वो\nउनके संग हँसना\nउनपर मत हँसना\nउनकी विषमताओं को समझना\nखुद विषम मत बनना\nउनकी काँपती हथेलियों से बने चित्र में\nकोई पूर्णता ढूँढने से अधिक\nजीवन में किए गए प्रयासों की\nआवश्यक स्थिरता को तलाशना\nऔर समझ जाना कि\nचंद्रमा पर जो दाग़ है\nवह उनकी पेंसिल से घिसा ग्रैफ़ाइट है\nबग़ैर जिसके उस उपग्रह के छाया चित्र में\nछाया सम्भव नही ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}