{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Maine Dekha | Jyoti Pandey","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/0ec4af15\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"मैंने देखा | ज्योति पांडेय \n\nमैंने देखा, \nवाष्प को मेघ बनते \nऔर मेघ को जल।\n \nपैरों में पृथ्वी पहन \nउल्काओं की सँकरी गलियों में जाते उसे \nमैंने देखा। \n\nवह नाप रहा था \nजीवन की परिधि। \nऔर माप रहा था \nमृत्यु का विस्तार; \nमैंने देखा। \n\nवह ताक रहा था आकाश \nऔर तकते-तकते \nअनंत हुआ जा रहा था। \n\nवह लाँघ रहा था समुद्र \nऔर लाँघते-लाँघते \nजल हुआ जा रहा था। \nवह ताप रहा था आग \nऔर तपते-तपते \nपिघला जा रहा था; \nमैंने देखा। \n\nदेखा मैंने, \nअर्थहीन संक्रमणों को मुखर होते। \n\nअहम क्रांतियों को मौन में घटते \nमैंने देखा। \n\nसंज्ञा को क्रिया, और \nसर्वनाम को विशेषण में बदलते \nदेखा मैंने। \n\nसब देखते हुए भोगा मैंने— \n‘देख पाने का सुख’ \n\nसब देखते हुए मैंने जाना— \nबिना आँखों से देखे दृश्य, \nबिना कानों के सुना संगीत, \nबिना जीभ के लिया गया स्वाद \nऔर बिना बुद्धि के जन्मे सच \nजीवितता के मोक्ष हैं। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}