{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Desh Kagaz Par Bana Naksha Nahi Hota | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1011e071\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":205,"description":"देश कागज़ पर बना नक्शा नहीं होता | सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\nयदि तुम्हारे घर के\nएक कमरे में आग लगी हो\nतो क्या तुम\nदूसरे कमरे में सो सकते हो?\nयदि तुम्हारे घर के एक कमरे में\nलाशें सड़ रहीं हों\nतो क्या तुम\nदूसरे कमरे में प्रार्थना कर सकते हो?\nयदि हाँ\nतो मुझे तुम से\nकुछ नहीं कहना है।\n\nदेश कागज़ पर बना\nनक़्शा नहीं होता\nकि एक हिस्से के फट जाने पर\nबाकी हिस्से उसी तरह साबुत बने रहें\nऔर नदियां, पर्वत, शहर, गांव\nवैसे ही अपनी-अपनी जगह दिखें\nअनमने रहें।\nयदि तुम यह नहीं मानते\nतो मुझे तुम्हारे साथ\nनहीं रहना है।\n\nइस दुनिया में आदमी की जान से बड़ा\nकुछ भी नहीं है\nन ईश्वर\nन ज्ञान\nन चुनाव\nकागज़ पर लिखी कोई भी इबारत\nफाड़ी जा सकती है\nऔर ज़मीन की सात परतों के भीतर\nगाड़ी जा सकती है।\n\nजो विवेक\nखड़ा हो लाशों को टेक\nवह अंधा है\nजो शासन\nचल रहा हो बंदूक की नली से\nहत्यारों का धंधा है\nयदि तुम यह नहीं मानते\nतो मुझे\nअब एक क्षण भी\nतुम्हें नहीं सहना है।\n\nयाद रखो\nएक बच्चे की हत्या\nएक औरत की मौत\nएक आदमी का\nगोलियों से चिथड़ा तन\nकिसी शासन का ही नहीं\nसम्पूर्ण राष्ट्र का है पतन।\n\nऐसा खून बहकर\nधरती में जज़्ब नहीं होता\nआकाश में फहराते झंडों को\nकाला करता है।\nजिस धरती पर\nफ़ौजी बूटों के निशान हों\nऔर उन पर\nलाशें गिर रही हों\nवह धरती\nयदि तुम्हारे ख़ून में\nआग बन कर नहीं दौड़ती\nतो समझ लो\nतुम बंजर हो गये हो-\nतुम्हें यहां सांस लेने तक का नहीं है अधिकार\nतुम्हारे लिए नहीं रहा अब यह संसार।\n\nआखिरी बात\nबिल्कुल साफ\nकिसी हत्यारे को\nकभी मत करो माफ\nचाहे हो वह तुम्हारा यार\nधर्म का ठेकेदार,\nचाहे लोकतंत्र का\nस्वनामधन्य पहरेदार।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}