{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Varsh Ke Sabse Kathin Dinon Mein | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/11fd94fe\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"वर्ष के सबसे कठिन दिनों में | केदारनाथ सिंह\n\nअगर धीरे चलो\nवह तुम्हें छू लेगी\nदौड़ो तो छूट जाएगी नदी\nअगर ले लो साथ\nवह चलती चली जाएगी कहीं भी\nयहाँ तक - कि कबाड़ी की दुकान तक भी\nछोड़ दो\nतो वही अंधेरे में\nकरोड़ों तारों की आँख बचाकर\nवह चुपके से रच लेगी\nएक समूची दुनिया\nएक छोटे से घोंघे में\n\nसच्चाई यह है\nकि तुम कहीं भी रहो\nतुम्हें वर्ष के सबसे कठिन दिनों में भी\nप्यार करती है एक नदी\nनदी जो इस समय नहीं है इस घर में\nपर होगी ज़रूर कहीं न कहीं\nकिसी चटाई\nया फूलदान के नीचे\nचुपचाप बहती हुई\n\nकभी सुनना\nजब सारा शहर सो जाए\nतो किवाड़ों पर कान लगा\nधीरे-धीरे सुनना\nकहीं आसपास\nएक मादा घड़ियाल की कराह की तरह\nसुनाई देगी नदी!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}