{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tum | Adnan Kafeel Darwesh ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/12ea4624\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":117,"description":"तुम | अदनान कफ़ील दरवेश\n\nजब जुगनुओं से भर जाती थी\nदुआरे रखी खाट\n\nऔर अम्मा की सबसे लंबी कहानी भी\nख़त्म हो जाती थी\n\nउस वक़्त मैं आकाश की तरफ़ देखता\nऔर मुझे वह\n\nठीक जुगनुओं से भरी खाट लगता\nकितना सुंदर था बचपन\n\nजो झाड़ियों में चू कर\nखो गया\n\nमैं धीरे-धीरे बड़ा हुआ\nऔर जवान भी\n\nऔर तुम मुझे ऐसे मिले\nजैसे बचपन की खोई गेंद\n\nमैंने तुम्हें ध्यान से देखा\nमुझे अम्मा की याद आई\n\nऔर लंबी कहानियों की\nऔर जुगनुओं से भरी खाट की\n\nऔर मेरे पिछले सात जन्मों की\nमैंने तुम्हें ध्यान से देखा\n\nऔर संसार आईने-सा झिलमिलाया किया\nउस दिन मुझे महसूस हुआ\n\nतुमसे सुंदर\nदरअसल इस धरती पर\n\nकुछ भी नहीं था।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}