{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Diya | Om Prakash Valmiki","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/13448753\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":115,"description":"दिया । ओमप्रकाश वाल्मीकि \n\nकच्चे घर में\n\nजलते दीए की रोशनी पर\nक़ब्ज़ा करके बैठ गए हो तुम।\n\nलौ के ठीक ऊपर काला धुआँ है।\nजो पर्त दर-पर्त\n\nकालिख पोत रहा है\nदीवार पर,\n\nनीचे गहरा अँधेरा है\nजिसमें दीपदान को पकड़े रहा हूँ मैं\n\nहज़ार-हज़ार वर्षों से अनवरत।\nमेरी पिंडलियों\n\nऔर भुजाओं के माँस से बनी हैं बाती\nहड्डियों को निचोड़कर\n\nनिकाला गया है तेल।\nअँधेरे में,\n\nकालिख पुता मेरा जिस्म\nजिसे तुमने अपवित्र\n\nघोषित कर दिया\nतिल-तिल जल रहा है\n\nतुम्हें रोशनी देने के लिए।\nकिंतु इतना याद रखो\n\nजिस रोज़ इंकार कर दिया\nदीया बनने से\n\nमेरे जिस्म ने\nअँधेरे में खो जाओगे\n\nहमेशा-हमेशा के लिए।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}