{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Reedh | Kusumagraj | Gulzar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/13782297\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":147,"description":"रीढ़ -  कुसुमाग्रज | अनुवाद - गुलज़ार\n\n“सर, मुझे पहचाना क्या?”\n बारिश में कोई आ गया\n कपड़े थे मुचड़े हुए और बाल सब भीगे हुए\nपल को बैठा, फिर हँसा, और बोला ऊपर देखकर\n“गंगा मैया आई थीं, मेहमान होकर\n कुटिया में रह कर गईं!\n माइके आई हुई लड़की की मानिन्द\n चारों दीवारों पर नाची\n खाली हाथ अब जाती कैसे?\n खैर से, पत्नी बची है\n दीवार चूरा हो गई, चूल्हा बुझा,\n जो था, नहीं था, सब गया!\nप्रसाद में पलकों के नीचे चार क़तरे रख गई है पानी के!\n मेरी औरत और मैं, सर, लड़ रहे हैं\n मिट्टी कीचड़ फेंक कर,\n दीवार उठा कर आ रहा हूं!”\nजेब की जानिब गया था हाथ, कि हँस कर उठा वो…\n‘न न’, न पैसे नहीं सर,\n यूंही अकेला लग रहा था\n घर तो टूटा, रीढ़ की हड्डी नहीं टूटी मेरी…\n हाथ रखिये पीठ पर और इतना कहिये कि लड़ो… बस!”","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}