{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ma Atithi Hai | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/139150a9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":122,"description":"माँ अतिथि है | कुमार अम्बुज\n\nमाँ घर में आई है लेकिन वह अतिथि है\nउसके पास उसके हज़ारों बाक़ी रह गए काम हैं\n\nउसके पास उसका अपना घर है\nजिसे लंबे समय तक नहीं छोड़ा जा सकता सूना\n\nजो भरा हुआ है बीते हुए समय से\nमाँ धीरे-धीरे चली गई है इतनी दूर\n\nकि उसके सबसे स्मरणीय और चमकदार रूप के लिए\nलौटना होता है कई साल पहले के वक़्त में\n\nमैं चाहूँ तो भी नहीं रोक सकता माँ को जाने से\nभूल चुका हूँ मैं हठ करना\n\nदूर-दूर तक नहीं बची रह गई है मुझमें अबोधता\nधीरे-धीरे मैं ख़ुद चला आया हूँ माँ से इतनी दूर\n\nकि मेरे घर में अब\nमाँ एक अतिथि है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}