{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apni Devnagri Lipi | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/15014935\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":146,"description":"अपनी देवनागरी लिपि | केदारनाथ सिंह\n\nयह जो सीधी-सी, सरल-सी\nअपनी लिपि है देवनागरी\nइतनी सरल है\nकि भूल गई है अपना सारा अतीत\nपर मेरा ख़याल है\n'क' किसी कुल्हाड़ी से पहले\nनहीं आया था दुनिया में\n'च' पैदा हुआ होगा\nकिसी शिशु के गाल पर\nमाँ के चुम्बन से!\n'ट' या 'ठ' तो इतने दमदार हैं\nकि फूट पड़े होंगे\nकिसी पत्थर को फोड़कर\n'न' एक स्थायी प्रतिरोध है\nहर अन्याय का\n'म' एक पशु के रँभाने की आवाज़\nजो किसी कंठ से छनकर\nबन गयी होगी “माँ\"!\nस' के संगीत में\nसंभव है एक हल्की-सी सिसकी\nसुनाई पड़े तुम्हें।\nहो सकता है एक खड़ीपाई के नीचे\nकिसी लिखते हुए हाथ की\nतकलीफ़ दबी हो\nकभी देखना ध्यान से\nकिसी अक्षर में झाँककर\nवहाँ रोशनाई के तल में\nएक ज़रा-सी रोशनी\nतुम्हें हमेशा दिखाई पड़ेगी।\nयह मेरे लोगों का उल्लास है\nजो ढल गया है मात्राओं में।\nअनुस्वार में उतर आया है\nकोई कंठावरोध!\nपर कौन कह सकता है\nइसके अंतिम वर्ण 'ह' में\nकितनी हँसी है\nकितना हाहाकार !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}