{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tope | Viren Dangwal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/152fe36e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":112,"description":"तोप । वीरेन डंगवाल \n\nकंपनी बाग़ के मुहाने पर\nघर रखी गई है यह 1857 की तोप\n\nइसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले\nकंपनी बाग़ की तरह\n\nसाल में चमकाई जाती है दो बार\nसुबह-शाम कंपनी बाग़ में आते हैं बहुत से सैलानी\n\nउन्हें बताती है यह तोप\nकि मैं बड़ी जबर\n\nउड़ा दिए थे मैंने\nअच्छे-अच्छे सूरमाओं के छज्जे\n\nअपने ज़माने में\nअब तो बहरहाल\n\nछोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग़ हो\nतो उसके ऊपर बैठ कर\n\nचिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गपशप\nकभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं\n\nख़ास कर गौरैयें\nवे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप\n\nएक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}