{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sankatgrasth | Vivek Nirala","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1531327a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":111,"description":"संकटग्रस्त।  विवेक निराला \n\nभूमंडलीकरण के इस युग में \nसंकट ही संकट थे \nस्थानीय लोग कुछ वैश्विक संकटों से जूझ रहे थे \nऔर वैश्विक लोग स्थानीय संकटों से।\n\nमेरा संकट मेरी टूटी खाट थी\n जब कि मैं स्वप्न में था। \nकिसानों के पास कर्ज था और उद्योगपतियों के पास मर्ज \nसरकार को किसी से हर्ज न था।\n\nखुदगर्ज सिर्फ़ हिन्दी का कवि था लेकिन वह भी संकट से दुबराया था।\nन उसकी किताब बिकती थी और न उसकी आत्मा। \nउसके शरीर में जन्म से एक ही गुर्दा था \nवह उसे भी नहीं बेच सकता था बस इसीलिए मुर्दा था।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}