{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Swapn Mein Pita | Ghulam Mohammad Sheikh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/15463d70\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"स्वप्न में पिता | ग़ुलाम मोहम्मद शेख़\n\nबापू, कल तुम फिर से दिखे\nघर से हज़ारों योजन दूर यहाँ बाल्टिक के किनारे\n\nमैं लेटा हूँ यहीं,\nखाट के पास आकर खड़े आप इस अंजान भूमि पर\n\nभाइयों में जब सुलह करवाई\nतब पहना था वही थिगलीदार, मुसा हुआ कोट,\n\nदादा गए तब भी शायद आप इसी तरह खड़े होंगे\nअकेले दादा का झुर्रीदार हाथ पकड़।\n\nआप काठियावाड़ छोड़कर कब से यहाँ क्रीमिया के\nशरणार्थियों के बीच आ बसे?\n\nभोगावो छोड़, भादर लाँघ\nरोमन क़िले की कगार चढ़\n\nडाकिए का थैला कंधे पर लटकाए आप यहाँ तक चले आए—\nपीछे तो देखो दौड़ आया है क़ब्रिस्तान!\n\n(हर क़ब्रिस्तान में मुझे आपकी ही क़ब्र क्यो दिखाई पड़ती है?)\nऔर ये पीछे-पीछे दौड़े आ रहे हैं भाई\n\n(क्या झगड़ा अभी निपटा नहीं?)\nपीछे लकड़ी के सहारे\n\nखड़े क्षितिज के चरागाह में\nमोतियाबिंद के बीच मेरी खाट ढूँढ़ती माँ।\n\nमाँ, मुझे भी नहीं दिखता\nअब तक हाथ में था\n\nवह बचपन यहीं कहीं\nखाट के नीचे टूटकर बिखर गया है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}