{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Naye Saal Ki Shubhkaamnayein | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/16f57d5e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"नए साल की शुभकामनाएँ! - सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\n\nनए साल की शुभकामनाएँ!\nखेतों की मेड़ों पर धूल भरे पाँव को\nकुहरे में लिपटे उस छोटे से गाँव को\nनए साल की शुभकामनाएं!\n\nजाँते के गीतों को बैलों की चाल को\nकरघे को कोल्हू को मछुओं के जाल को\nनए साल की शुभकामनाएँ!\n\nइस पकती रोटी को बच्चों के शोर को\nचौंके की गुनगुन को चूल्हे की भोर को\nनए साल की शुभकामनाएँ!\n\nवीराने जंगल को तारों को रात को\nठंडी दो बंदूकों में घर की बात को\nनए साल की शुभकामनाएँ!\n\nइस चलती आँधी में हर बिखरे बाल को\nसिगरेट की लाशों पर फूलों से ख़याल को\nनए साल की शुभकामनाएँ!\n\nकोट के गुलाब और जूड़े के फूल को\nहर नन्ही याद को हर छोटी भूल को\nनए साल की शुभकामनाएँ!\n\nउनको जिनने चुन-चुनकर ग्रीटिंग कार्ड लिखे\nउनको जो अपने गमले में चुपचाप दिखे\nनए साल की शुभकामनाएँ!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}