{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kavi Ka Ghar | Ramdarash Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1851ae9d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":112,"description":"कवि का घर | रामदरश मिश्र\n\nगेन्दे के बड़े-बड़े जीवन्त फूल\nबेरहमी से होड़ लिए गए\nऔर बाज़ार में आकर बिकने लगे\n\nबाज़ार से ख़रीदे जाकर वे\nपत्थर के चरणों पर चढ़ा दिए गए\nफिर फेंक दिए गए कूड़े की तरह\n\nमैं दर्द से भर आया\nऔर उनकी पंखुड़ियाँ रोप दीं\nअपनी आँगन-वाटिका की मिट्टी में\nअब वे लाल-लाल, पीले-पीले, बड़े-बड़े फूल बनकर\nदहक रहे हैं\n\nमैं उनके बीच बैठकर उनसे सम्वाद करता हूँ\nवे अपनी सुगन्ध और रंगों की भाषा में\nमुझे वसन्त का गीत सुनाते हैं\nऔर मैं उनसे कहता हूँ -\nजियो मित्रो !\nपूरा जीवन जियो उल्लास के साथ\nअब न यहाँ बाज़ार आएगा\nऔर न पत्थर के देवता पर तुम्हें चढ़ाने के लिए धर्म\nयह कवि का घर है !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}