{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Stree Par Kijiye Vishwas | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/19ee7239\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":166,"description":"एक स्त्री पर कीजिए विश्वास - कुमार अंबुज\n \nजब ढह रही हों आस्थाएँ\nजब भटक रहे हों रास्ता\nतो इस संसार में एक स्त्री पर कीजिए विश्वास\nवह बताएगी सबसे छिपाकर रखा गया अनुभव\nअपने अँधेरों में से निकालकर देगी वही एक कंदील\nकितने निर्वासित, कितने शरणार्थी,\nकितने टूटे हुए दुखों से, कितने गर्वीले\nकितने पक्षी, कितने शिकारी\nसब करते रहे हैं एक स्त्री की गोद पर भरोसा\nजो पराजित हुए उन्हें एक स्त्री के स्पर्श ने ही बना दिया विजेता\nजो कहते हैं कि छले गए हम स्त्रियों से\nवे छले गए हैं अपनी ही कामनाओं से\nअभी सब कुछ गुजर नहीं गया है\nयह जो अमृत है यह जो अथाह है\nयह जो अलभ्य दिखता है\nउसे पा सकने के लिए एक स्त्री की उपस्थिति\nउसकी हँसी, उसकी गंध\nऔर उसके उफान पर कीजिए विश्वास\nवह सबसे नयी कोंपल है\nऔर वही धूल चट्टानों के बीच दबी हुए एक जीवाश्म की परछाईं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}