{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Andhera Bhi Ek Darpan Hai | Anupam Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1a9caadd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":149,"description":"अँधेरा भी एक दर्पण है | अनुपम सिंह \n\nअँधेरा भी एक दर्पण है \nसाफ़ दिखाई देती हैं सब छवियाँ\nयहाँ काँटा तो गड़ता ही है\nफूल भी भय देता है\nकभी नहीं भूली अँधेरे में गही बाँह\nपृथ्वी सबसे उच्चतम बिन्दु पर काँपी थी\nजल काँपा था काँपे थे सभी तत्त्व\nवह भी एक महाप्रलय था\nआँधेरे से सन्धि चाहते दिशागामी पाँव\nटकराते हैं आकाश तक खिंचे तम के पर्दे से\nजीवन-मृत्यु और भय का इतना रोमांच!\nभावों की पराकाष्ठा है यह अँधेरा\nअँधेरे की घाटी में सीढ़ीदार उतरन नहीं होती\nसीधे ही उतरना पड़ता है मुँह के बल\nअँधेरे के आँसू वही देखता है\nजिसके होती है अँधेरे की आँख।\nउजाले के भ्रम से कहीं अच्छा है\nइस दर्पण को निहारते\nदेखूँ काँपती पृथ्वी को\nतत्वों के टकराव को\nअँधेरे की देह धर उतरूँ उस बिन्दु पर\nजहाँ सृजित होता है अँधेरा\nतो उजाले में मेरी लाश आएगी\nयह कविता के लिए जीवन होगा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}