{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Zafar | Arun Dev","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1b190dd6\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":151,"description":"ज़फ़र । अरुण देव\nउस कंधे पर अतीत का वैभव था\nअब वह एक बोझ था\nझुक गए थे कंधे\nविरासत की महानता भारी होती है\nढहते सल्तनत के बेरंग तख़्त पर बैठ\nज़फ़र लिखने लगा था कविता\nवह फ़क़ीराना बादशाह क्या करता शासन के गद्य का\nउसकी कविता निर्मल बहती प्रेम और करुणा के बीच\nजिस पर कभी-कभी उतर आते तसव्वुफ़ के श्वेत हंस\nकविता के बाहर कड़ी धूप थी\nचमक रहा था पश्चिम का सूर्य\nबिगड़ने लगा था दिल्ली का रंग-ओ-रूप\nक्या करते ज़ौक़, क्या हो सकता था ग़ालिब से\nउस आँच की तपिश से सुलगने लगी थी दिल्ली\nवह आग जो\nउठ रही थी मेरठ, लखनऊ, झाँसी, कानपुर, बरेली, जगदीशपुर से\nशहंशाह-ए-हिंदुस्तान\nलाल क़िले के बाहर खड़ा था वसंत की अगवानी में\nइस दुखांत महाकाव्य के अंतिम सर्ग में खड़ा वह\nकितना बादशाह था कितना कवि?\nखिंजा के बाद चमन में गर्द-ओ-ग़ुबार था\nयार की गली से दूर\nइंतज़ार और आरज़ू में कट रही थी उसकी उम्र\nथी तो अब शाइरी थी\nनूर की तरह चमकती हुई\nउसके ही कू-ए-यार में...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}