{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chori | Geet Chaturvedi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1b5bdf07\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":"चोरी | गीत चतुर्वेदी \nप्रेम इस तरह किया जाए \nकि प्रेम शब्द का कभी ज़िक्र तक न हो \nचूमा इस तरह जाए \nकि होंठ हमेशा ग़फ़लत में रहें \nतुमने चूमा \nया मेरे ही निचले होंठ ने औचक ऊपरी को छू लिया \nछुआ इस तरह जाए \nकि मीलों दूर तुम्हारी त्वचा पर \nहरे-हरे सपने उग आएँ \nतुम्हारी देह के छज्जे के नीचे \nमुँहअँधेरे जलतरंग बजाएँ \nरहा इस तरह जाए \nकि नींद के भीतर एक मुस्कान \nतुम्हारे चेहरे पर रहे \nजब तुम आँख खोलो, वह भेस बदल ले \nप्रेम इस तरह किया जाए \nकि दुनिया का कारोबार चलता रहे \nकिसी को ख़बर तक न हो कि प्रेम हो गया \nख़ुद तुम्हें भी पता न चले \nकिसी को सुनाना अपने प्रेम की कहानी \nतो कोई यक़ीन तक न करे \nबचना प्रेमकथाओं का किरदार बनने से \nवरना सब तुम्हारे प्रेम पर तरस खाएँगे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}