{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prem Ke Liye Faansi | Anamika","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1dbee754\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":152,"description":"प्रेम के लिए फाँसी | अनामिका \n\nमीरा रानी तुम तो फिर भी ख़ुशक़िस्मत थीं,\nतुम्हें ज़हर का प्याला जिसने भी भेजा,\nवह भाई तुम्हारा नहीं था\nभाई भी भेज रहे हैं इन दिनों\nज़हर के प्याले!\nकान्हा जी ज़हर से बचा भी लें,\nक़हर से बचाएँगे कैसे!\nदिल टूटने की दवा\nमियाँ लुक़मान अली के पास भी तो नहीं होती!\nभाई ने जो भेजा होता\nप्याला ज़हर का,\nतुम भी मीराबाई डंके की चोट पर\nहँसकर कैसे ज़ाहिर करतीं कि\nसाथ तुम्हारे हुआ क्या!\n‘राणा जी ने भेजा विष का प्याला’\nकह पाना फिर भी आसान था\n‘भैया ने भेजा’—ये कहते हुए\nजीभ कटती!\nकि याद आते वे झूले जो उसने झुलाए थे\nबचपन में,\nस्मृतियाँ कशमकश मचातीं;\nठगे से खड़े रहते\nराह रोककर\nसामा-चकवा और बजरी-गोधन के सब गीत:\n‘राजा भैया चल ले अहेरिया,\nरानी बहिनी देली आसीस हो न,\nभैया के सिर सोहे पगड़ी,\nभौजी के सिर सेंदुर हो न…’\nहँसकर तुम यही सोचतीं-\nभैया को इस बार\nमेरा ही आखेट करने की सूझी?\nस्मृतियाँ उसके लिए क्या नहीं थीं?\nस्नेह, सम्पदा, धीरज-सहिष्णुता\nक्यों मेरे ही हिस्से आयी\nक्यों बाबा ने\nये उसके नाम नहीं लिखीं?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}