{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Haar Na Apni Manunga Main | Gopaldas Neeraj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1e54ee48\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":106,"description":"हार न अपनी मानूँगा मैं !। गोपालदास \"नीरज\"\n\nचाहे पथ में शूल बिछाओ\nचाहे ज्वालामुखी बसाओ,\nकिन्तु मुझे जब जाना ही है -\nतलवारों की धारों पर भी, हँस कर पैर बढ़ा लूँगा मैं !\n \nमन में मरू-सी प्यास जगाओ,\nरस की बूँद नहीं बरसाओ,\nकिन्तु मुझे जब जीना ही है -\nमसल-मसल कर उर के छाले, अपनी प्यास बुझा लूँगा मैं !\n\nहार न अपनी मानूंगा मैं !\n \nचाहे चिर गायन सो जाए,\nऔर ह्रदय मुर्दा हो जाए,\nकिन्तु मुझे अब जीना ही है -\nबैठ चिता की छाती पर भी, मादक गीत सुना लूँगा मैं !\n\nहार न अपनी मानूंगा मैं !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}