{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sheher | Amrita Pritam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1eb7bab6\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":114,"description":"शहर - अमृता प्रीतम\n \nमेरा शहर एक लम्बी बहस की तरह है\nसड़कें - बेतुकी दलीलों-सी…\nऔर गलियाँ इस तरह\nजैसे एक बात को कोई इधर घसीटता\nकोई उधर\n \nहर मकान एक मुट्ठी-सा भिंचा हुआ\nदीवारें-किचकिचाती सी\nऔर नालियाँ, ज्यों मुँह से झाग बहता है\n \nयह बहस जाने सूरज से शुरू हुई थी\nजो उसे देख कर यह और गरमाती\nऔर हर द्वार के मुँह से\nफिर साईकिलों और स्कूटरों के पहिये\nगालियों की तरह निकलते\nऔर घंटियाँ-हार्न एक दूसरे पर झपटते\n \nजो भी बच्चा इस शहर में जनमता\nपूछता कि किस बात पर यह बहस हो रही?\nफिर उसका प्रश्न ही एक बहस बनता\nबहस से निकलता, बहस में मिलता…\n \nशंख घंटों के साँस सूखते\nरात आती, फिर टपकती और चली जाती\n \nपर नींद में भी बहस ख़तम न होती\nमेरा शहर एक लम्बी बहस की तरह है….","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}