{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mera Uska Parichay Itna | Ansar Kambari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1ef04403\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":123,"description":"मेरा उसका परिचय इतना । अंसार कम्बरी\n\nमेरा उसका परिचय इतना\nवो नदिया है, मैं मरुथल हूँ।\n\nउसकी सीमा सागर तक है\nमेरा कोई छोर नहीं है।\nमेरी प्यास चुरा ले जाए\nऐसा कोई चोर नहीं है।\n\nमेरा उसका इतना नाता\nवो ख़ुशबू है, मैं संदल हूँ।\n\nउस पर तैरें दीप शिखाएँ\nसूनी सूनी मेरी राहें।\nउसके तट पर भीड़ लगी है\nकौन करेगा मुझसे बातें।\n\nमेरा उसका अंतर इतना\nवो बस्ती है, मैं जंगल हूँ।\n\nउसमें एक निरन्तरता है\nमैं तो स्थिर हूँ जनम जनम से।\nवो है साथ साथ ऋतुओं के\nमेरा क्या रिश्ता मौसम से।\n\nमेरा उसका जीवन इतना\nवो इक युग है मैं इक पल हूँ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}