{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chidiyon Ko Pata Nahin | Bhagwat Rawat","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/1fbee693\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":144,"description":"चिड़ियों को पता नहीं | भगवत रावत\nचिड़ियों को पता नहीं कि वे\nकितनी तेज़ी से प्रवेश कर रही हैं\nकविताओं में।\nइन अपने दिनों में खासकर\nउन्हें चहचहाना था\nउड़ानें भरनी थीं\nऔर घंटों गरदन में चोंच डाले\nगुमसुम बैठकर\nअपने अंडे सेने थे।\nमैं देखता हूँ कि वे\nअक्सर आती हैं\nबेदर डरी हुईं\nपंख फड़फड़ाती\nआहत\nया अक्सर मरी हुईं।\nउन्हें नहीं पता था कि\nकविताओं तक आते-आते\nवे चिड़ियाँ नहीं रह जातीं,\nवे नहीं जानतीं कि उनके भरोसे\nकितना कुछ हो पा रहा है\nऔर उनके रहते हुए\nकितना कुछ ठहरा हुआ है।\nअभी जब वे अचानक उड़ेंगीं\nतो आसमान उतना नहीं रह जाएगा\nऔर जब वे उतरेंगीं\nतो पेड़ हवा हो जाएँगे।\nमैं सारी चिड़ियों को इकट्ठा करके\nउनकी ही बोली में कहना चाहता हूँ\nकि यह बहुत अच्छा है\nकि तुम्हें कुछ नहीं पता।\nतुम हमेशा की तरह\nकविताओं की परवाह किए बिना उड़ो\nचहचहाओ\nऔर बेखटके\nआलमारी में रखी किताबों के ऊपर\nघोंसले बनाकर\nअपने अंडे सेओ।\nन सही कविता में\nपर हर रोज़\nपेड़ से उतरकर\nघर में\nदो-चार बार\nज़रूर आओ-जाओ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}