{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mat Kaho Akash Me | Dushyant Kumar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/20335e0e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":148,"description":"मत कहो, आकाश में कुहरा घना है - दुष्यंत कुमार\nमत कहो, आकाश में कुहरा घना है,\nयह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है ।\nसूर्य हमने भी नहीं देखा सुबह से,\nक्या करोगे, सूर्य का क्या देखना है ।\nइस सड़क पर इस क़दर कीचड़ बिछी है,\nहर किसी का पाँव घुटनों तक सना है ।\nपक्ष औ' प्रतिपक्ष संसद में मुखर हैं,\nबात इतनी है कि कोई पुल बना है\nरक्त वर्षों से नसों में खौलता है,\nआप कहते हैं क्षणिक उत्तेजना है ।\nहो गई हर घाट पर पूरी व्यवस्था,\nशौक से डूबे जिसे भी डूबना है ।\nदोस्तों ! अब मंच पर सुविधा नहीं है,\nआजकल नेपथ्य में संभावना है ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}