{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Maika | Anwesha Rai 'Mandakini'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/204c895d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":" मायका  | अन्वेषा राय 'मंदाकिनी'\n\nहिंदी के शब्दकोश में\nप्रत्येक शब्द का एक अर्थ लिखा है,\nमगर एक शब्द है जिसका अर्थ\nना मुंशी जी को पता है,\nना महादेवी को\nऔर ना ही मुझे..\n“मायका\"\nपढ़ने - पढाने के लिए\nहमें\nमायके का मतलब\n“मा का घर\" रटवा दिया गया है ।!\nपर हर स्त्री,\nजब भी लांघती है\nससुराल की दहलीज़,\nमायके जाने के लिए,\nतो आगे बढने से पूर्व\nउसके मन में\nएक सवाल\nखूब उधम करता है !!\n\"माँ का घर कहाँ है!\"\nहिंदी ने लोगों को\nमायका शब्द तो दे दिया,\nमगर स्त्रियों को\nउनकी माँ का घर नहीं दे पाई\nया उनका ख़ुद का घर\nजिसे उनकी आने वाले पीढ़ी की बेटी\nमाँ का घर कह सके !!\nशायद इसीलिए कुछ पुरुष आज भी कहते हैं\n“हिन्दी पढ़ के क्या होगा ?\"\nहर स्त्री ढूंढ रही है\nअपना ठिकाना शब्दों में ही कहीं..\nइसीलिए काम पर जाने को\nघर से निकलती हर स्त्री\nऔर\nउसकी माँ\nया शायद\nउनकी भी माँ...\nअपना घर तलाशती फ़िर रही है...\nताकि उसकी बेटी जान सके\nये मायका है !!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}