{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ishwar Aur Pyaz | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/20eb40e4\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":131,"description":"ईश्वर और प्याज़ | केदारनाथ सिंह \n\nक्या ईश्वर प्याज़ खाता है?\nएक दिन माँ ने मुझसे पूछा\nजब मैं लंच से पहले\nप्याज़ के छिलके उतार रहा था\nक्यों नहीं माँ मैंने कहा\nजब दुनिया उसने बनाई\nतो गाजर मूली प्याज़ चुकन्दर-\nसब उसी ने बनाया होगा\nफिर वह खा क्‍यों नहीं सकता प्याज़?\nवो बात नहीं-\nहिन्दू प्याज़ नहीं खाता\nधीरे-से कहती है वह\nतो क्‍या ईश्वर हिन्दू हैं माँ?\nहँसते हुए पूछता हूँ मैं \nमाँ अवाक देखती है मुझे \nउधर छिल चुकने के बाद\nअब पृथ्वी जैसा गोल कत्थई प्याज़\nमेरी हथेली पर था\nऔर ईश्वर कहीं और हो या न हो\nउन आँखों में उस समय ज़रूर कहीं था\nमेरे छोटे-से प्याज़ में\nअपना वजूद खोजता हुआ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}