{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Stree Ka Chehra | Anita Verma ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/21c4114f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":138,"description":"स्त्री का चेहरा। अनीता वर्मा\n\nइस चेहरे पर जीवन भर की कमाई दिखती है\nपहले दुख की एक परत\n\nफिर एक परत प्रसन्नता की\nसहनशीलता की एक और परत\n\nएक परत सुंदरता\nकितनी किताबें यहाँ इकट्ठा हैं\n\nदुनिया को बेहतर बनाने का इरादा\nऔर ख़ुशी को बचा लेने की ज़िद\n\nएक हँसी है जो पछतावे जैसी है\nऔर मायूसी उम्मीद की तरह\n\nएक सरलता है जो सिर्फ़ झुकना जानती है\nएक घृणा जो कभी प्रेम का विरोध नहीं करती\n\nआईने की तरह है स्त्री का चेहरा\nजिसमें पुरुष अपना चेहरा देखता है\n\nबाल सँवारता है मुँह बिचकाता है\nअपने ताक़तवर होने की शर्म छिपाता है\n\nइस चेहरे पर जड़ें उगी हुई हैं\nपत्तियाँ और लतरें फैली हुई हैं\n\nदो-चार फूल हैं अचानक आई हुई ख़ुशी के\nयहाँ कभी-कभी सूरज जैसी एक लपट दिखती है\n\nऔर फिर एक बड़ी-सी ख़ाली जगह","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}