{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Beej | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/225cbca7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"बीज | कुमार अंबुज\nजो पराजित है वह धन है संसार का\nयह हवा बहेगी\nएक हारे हुए का जीवन सँभालने के लिए ही\nजो जानती है कि पराजित होना ज़िंदगी से बाहर होना नहीं\nदाख़िल होना है एक विशाल दुनिया में\nज़िंदगी में दाख़िल हो गए इस व्यक्ति को\nईर्ष्या और प्रशंसा और अचरज से\nदेखता है जीवन से बाहर खड़ा आदमी\nवह समझ ही नहीं पाता है कि वह तो\nफ्रेम से बाहर खड़ा हुआ प्रेक्षक है एक\nजो पराजित है और टूट नहीं गया है\nवह\nनए संसार के होने के लिए\nएक नया बीज है!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}