{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kavita Mein | Amita Prajapati","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/22afe4c7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":102,"description":"कविता में | अमिता प्रजापति\n\nकितना कुछ कह लेते हैं\nकविता में\nसोच लेते हैं कितना कुछ\n\nप्रतीकों के गुलदस्तों में\nसजा लेते हैं विचारों के फूल\n\nकविता को बाँध कर स्केटर्स की तरह\nबह लेते हैं हम अपने समय से आगे\n\nवे जो रह गए हैं समय से पीछे\nउनका हाथ थाम\nसाथ हो लेती है कविता\n\nज़िन्दगी जब बिखरती है माला के दानों-सी फ़र्श पर\nकविता हो जाती है काग़ज़ का टुकड़ा\nसम्भाल लेती है बिखरे दानों को\n\nदुख और उदासी को हटा देती है\nनींद की तरह\nताज़े और ठंडे पानी की तरह\nहो जाती है कविता","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}