{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sochna Aur Hona | Nilesh Raghuvanshi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/24ced73b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":120,"description":"सोचना और होना। नीलेश रघुवंशी\n\nबनाना चाहती थी घर पहाड़ों के ऊपर\nडर गई लेकिन जंगली जानवरों और हवाओं से..\nबहुत प्यार है पानी से सोचा क्यों न घर बनाऊं  समुद्र तट पर\nलेकिन डर गई तूफान और लहरों से..\nफिर सोचा कहीं एकांत में शहर के कोलाहल से दूर\nलेकिन बिछड़ने से पहले दोस्तों की याद ने ऐसा करने से रोका\nफिर जाने कैसे बिना कोई ना नुकुर किए बन गया घर\nसोचती हूँ अब खिड़की से झाँकते\nसंसार को त्यागने से अच्छा है माया-मोह त्यागकर संसार में रहना\nमेरी इस बात पर हँसता है बाज़ार खूब\nखिड़की भी तो है उसी के भीतर\nहवाओं से डरी जानवरों से डरी तूफ़ान और लहरों से भी डरी\nजिससे डरना चाहिए था उसी की गोद में जाकर गिरी..","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}