{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kitab Padkar Rona | Raghuvir Sahai","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/25846c88\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":155,"description":"किताब पढ़कर रोना - रघुवीर सहाय\nरोया हूँ मैं भी किताब पढ़कर के\nपर अब याद नहीं कि कौन-सी\nशायद वह कोई वृत्तांत था\nपात्र जिसके अनेक\nबनते थे चारों तरफ़ से मँडराते हुए आते थे\nपढ़ता जाता और रोता जाता था मैं\nक्षण-भर में सहसा पहचाना\nयह पढ़ता कुछ और हूँ\nरोता कुछ और हूँ\nदोनों जुड़ गए हैं पढ़ना किताब का\nऔर रोना मेरे व्यक्ति का\nलेकिन मैंने जो पढ़ा था\nउसे नहीं रोया था\nपढ़ने ने तो मुझमें रोने का बल दिया\nदु:ख मैंने पाया था बाहर किताब के जीवन से\nपढ़ता जाता और रोता जाता था मैं\nजो पढ़ता हूँ उस पर मैं नहीं रोता हूँ\nबाहर किताब के जीवन से पाता हूँ\nरोने का कारण मैं\nपर किताब रोना संभव बनाती है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}