{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ramdas | Raghuvir Sahay","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/270950c9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"रामदास | रघुवीर सहाय\n\nचौड़ी सड़क गली पतली थी\nदिन का समय घनी बदली थी\nरामदास उस दिन उदास था\nअंत समय आ गया पास था\nउसे बता यह दिया गया था उसकी हत्या होगी\nधीरे-धीरे चला अकेले\nसोचा साथ किसी को ले ले\nफिर रह गया, सड़क पर सब थे\nसभी मौन थे सभी निहत्थे\nसभी जानते थे यह उस दिन उसकी हत्या होगी\nखड़ा हुआ वह बीच सड़क पर\nदोनों हाथ पेट पर रखकर\nसधे कदम रख करके आये\nलोग सिमटकर आँख गड़ाये\nलगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होगी\nनिकल गली से तब हत्यारा\nआया उसने नाम पुकारा\nहाथ तौलकर चाकू  मारा\nछूटा लोहू का फ़व्वारा\nकहा नहीं था उसने आख़िर उसकी हत्या होगी\nभीड़ ठेलकर लौट गया वह\nमरा पड़ा है रामदास यह\nदेखो देखो बार-बार कह\nलोग निडर उस जगह खड़े रह\nलगे बुलाने उन्हें जिन्हें संशय था हत्या होगी","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}