{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Usne Kaha | Shiv Kumar Gandhi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/2753764c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":154,"description":"उसने कहा ।  शिव कुमार गांधी\n\nउसने कहा मुझसे ले चलो अपने शहर\nजो कहोगे वही करूँगा\n\nफिर पकड़ाई चाय जो गैस के\nचूल्हे पर बनी थी\n\nमैंने कहा मज़ाक़ में -\nजगह बदल लेते हैं हम\n\nऔर फिर वैसे भी शहर ख़ुद ही तो आ रहा है\nतुम तक\n\nउसने कहा वहाँ छत पर बैठना शाम में\nअच्छा लगता है रोशनियों बीच और फिर हवा तो आती ही है\n\nएक कारख़ाने में काम करता था उसका भतीजा\nजिसके साथ किसी छत पर बैठा था वह एक दिन\n\nइस शहर में रोशनियों बीच\nऔर उस दिन भी हवा तो आई ही थी\n\nतालाब किनारे चाँद को देखता लेटा हुआ\nशाम में मैं ख़ुद कितने दिन काट लूँगा यहाँ\n\nतालाब अभी भरा है फिर ख़ाली होगा\nऔर फिर भरेगा और ख़ाली होगा\n\nअगली बार\nपता नहीं भरे कि नहीं\n\nऔर मैं कहूँगा किसी से ले चलो अब तो मुझे\nअपने साथ\n\nजो कहोगे वह कर ही लूँगा!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}