{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Achanak Nahi Gayi Ma | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/27649e4d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"अचानक नहीं गई माँ | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nअचानक नहीं गई माँ \nजैसे चला जाता है टोंटी का पानी \nया तानाशाह का सिंहासन \nथोड़ा-थोड़ा रोज गई वह \nजैसे जाती है कलम से स्याही \nजैसे घिसता है शब्द से अर्थ\n\nसुकवा और षटमचिया से नापे थे उसने \nसमय के सत्तर वर्ष \nजीवन को कुतरती धीरे-धीरे \nगिलहरी-सी चढ़ती-उतरती \nकाल वृक्ष पर\n\nगीली-सूखी लकड़ी-सी चूल्हे की \nधुआँ देती सुलगती जलती\n\nरात काटने के लिए \nपरियों के किस्से \nसुनाती अँधेरे से लड़ने के लिए \nसंझा-पराती के गीत गाती \nपृथ्वी और आकाश के पिंजरे में फड़फड़ाती \nबीमार घड़ी-सी टिक्-टिक् चलती\n\nअचानक नहीं गई माँ \nथोड़ा-थोड़ा रोज गई \nजैसे जाती है आँख की रोशनी \nया अतीत की स्मृति ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}