{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bitiya Murmu Ke Liye | Nirmala Putul","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/2938c598\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":111,"description":"बिटिया मुर्मू के लिए |  निर्मला पुतुल\n\nउठो कि अपने अँधेरे के ख़िलाफ़ उठो\nउठो अपने पीछे चल रही साज़िश के ख़िलाफ़\n\nउठो, कि तुम जहाँ हो वहाँ से उठो\nजैसे तूफ़ान से बवण्डर उठता है\nउठती है जैसी राख में दबी चिनगारी\n\nदेखो ! अपनी बस्ती के सीमान्त पर\nजहाँ धराशाई हो रहे हैं पेड़\nकुल्हाड़ियों के सामने असहाय\nरोज़ नंगी होती बस्तियाँ\nएक रोज़ माँगेगी तुमसे\nतुम्हारी ख़ामोशी का जवाब\n\nसोचो-\nतुम्हारे पसीने से पुष्ट हुए दाने एक दिन लौटते हैं\nतुम्हारा मुँह चिढ़ाते तुम्हारी ही बस्ती की दुकानों पर\nकैसा लगता है तुम्हें जब\nतुम्हारी ही चीज़ें\nतुम्हारी पहुँच से दूर होती दिखती हैं ?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}