{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ghat ti Hui Oxygen | Manglesh Dabral","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/29da3dc5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":271,"description":"घटती हुई ऑक्सीजन | मंगलेश डबराल\n\nअकसर पढ़ने में आता है\nदुनिया में ऑक्सीजन कम हो रही है।\nकभी ऐन सामने दिखाई दे जाता है कि वह कितनी तेज़ी से घट रही है\nरास्तों पर चलता हूँ खाना खाता हूँ पढ़ता हूँ सोकर उठता हूँ\n एक लम्बी जम्हाई आती है\nजैसे ही किसी बन्द वातानुकूलित जगह में बैठता हूँ।\nउबासी का एक झोका भीतर से बाहर आता है\nएक ताक़तवर आदमी के पास जाता  हूँ \nतो तत्काल ऑक्सीजन की ज़रूरत महसूस होती है\nबढ़ रहे हैं नाइट्रोजन सल्फ़र कार्बन के ऑक्साइड \nऔर हवा में झूलते हुए चमकदार और ख़तरनाक कण\nबढ़ रही है घृणा दमन प्रतिशोध और कुछ चालू किस्म की ख़ुशियाँ\nचारों ओर गर्मी स्प्रे की बोतलें और ख़ुशबूदार फुहारें बढ़ रही हैं।\nअस्पतालों में दिखाई देते हैं ऑक्सीजन से भरे हुए सिलिंडर\nनीमहोशी में डूबते-उतराते मरीज़ों के मुँह पर लगे हुए मास्क\nऔर उनके पानी में बुलबुले बनाती हुई थोड़ी-सी प्राणवायु\nऐसी जगहों की तादाद बढ़ रही है\nजहाँ साँस लेना मेहनत का काम लगता है\nदूरियों कम हो रही हैं लेकिन उनके बीच निर्वात बढ़ते जा रहे हैं\nहर चीज़ ने अपना एक दड़बा बना लिया है\nहर आदमी अपने दड़बे में क़ैद हो गया है\nस्वर्ग तक उठे हुए चार-पाँच-सात सितारा मकानात चौतरफ़ा\nमहाशक्तियाँ एक लात मारती हैं\nऔर आसमान का एक टुकड़ा गिर पड़ता है\nग़रीबों ने भी बन्द कर लिये हैं अपनी झोपड़ियों के द्वार\nउनकी छतें गिरने-गिरने को हैं\nउनके भीतर की ऑक्सीजन वहाँ दबने जा रही है।\nआबोहवा की फ़िक्र में आलीशान जहाज़ों में बैठे हुए लोग\nजा रहे हैं एक देश से दूसरे देश\nऐसे में मुझे थोड़ी ऑक्सीजन चाहिए\nवह कहाँ मिलेगी\nपहाड़ तो मैं बहुत पहले छोड़ आया हूँ\nऔर वहाँ भी वह सिर्फ़ कुछ ढलानों-घाटियों के आसपास घूम रही होगी \nजगह-जगह प्राणवायु के माँगनेवाले बढ़ रहे हैं\nउन्हें बेचनेवाले सौदागरों की तादाद बढ़ रही है\nभाषा में ऑक्सीजन लगातार घट रही है\nउखड़ रही है शब्दों की साँस ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}