{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Daud | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/2d85d878\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":221,"description":"दौड़ -कुमार अम्बुज \n\nमुझे नहीं पता मैं कब से एक दौड़ में शामिल हूँ\nविशाल अंतहीन भीड़ है जिसके साथ दौड़ रहा हूँ मैं\nगलियों में, सड़कों पर, घरों की छतों पर, तहखानों में\nतनी हुई रस्सी पर सब जगह दौड़ रहा हूँ मैं\nमेरे साथ दौड़ रही है एक भीड़\nजहाँ कोई भी कम नहीं करना चाहता अपनी रफ्तार\n\nमुझे ठीक-ठीक नहीं मालुम मैं भीड़ के साथ दौड़ रहा हूँ\nया भीड़ मेरे साथ\nअकेला पीछे छूट जाने के भय से दौड़ रहा हूँ\nया आगे निकल जाने के उन्माद में\nमुझे नहीं पता मैं अपने पड़ौसी को परास्त करना चाहता हूँ\nया बचपन के किसी मित्र को\nया आगे निकल जाना चाहता हूँ किसी अनजान आदमी से\nमैं दौड़ रहा हूँ बिना यह जाने कि कौन है मेरा प्रतिद्वंद्वी\n\nजब शामिल हुआ था दौड़ में\nमुझे दिखाई देती थीं बहुत सी चीज़ें \nखेत, पहाड़, जंगल\nदिखाई देते थे पुल, नदियाँ, खिलौने और बचपन के खेल\nदिखते थे मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के चेहरे\nसुनाई देती थीं पक्षियों की आवाज़ें \nसमुद्र का शोर और हवा का संगीत\n\nअब नहीं दिखाई देता कुछ भी\nन बारिश   न धुंध\nन खुशी   न बेचैनी\nन उम्मीद  न संताप\nन किताबें  न सितार\nदिखाई देते हैं सब तरफ एक जैसे लहुलुहान पाँव\nऔर सुनाई देती हैं सिर्फ उनकी थकी और भारी\nऔर लगभग गिरने से अपने को सँभालती हुईं\nधप धप्प धप्प् सी आवाजें\n\nतलुए सूज चुके हैं सूख रहा है मेरा गला\nजवाब दे चुकी हैं पिंडलियाँ\nभूल चुका हूँ मैं रास्ते\nमुझे नहीं मालूम कहाँ के लिए दौड़ रहा हूँ और कहाँ पहुँचूँगा\nभीड़ में गुम चुके  हैं  मेरे बच्चे और तमाम प्यारे जन\nकोई नहीं दिखता दूर-दूर तक जो मुझे पुकार सके\nया जिसे पुकार सकूँ मैं कह सकूँ कि बस, बहुत हुआ अब\n\nहद यह है कि मैं बिलकुल नहीं दौड़ना चाहता\nकिसी धावक की तरह पार नहीं करना चाहता यह छोटा सा जीवन\nनहीं लेना चाहता हाँफती हुईं साँसें\nहद यही है कि फिर भी मैं खुद को दौड़ता हुआ पाता हूँ\nथकान से लथपथ और बदहवास","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}